Friday, April 19, 2024 at 1:52 AM

हॉकी वर्ल्ड कप 2023: न्यूजीलैंड के आगे नहीं टिकी चिली, कैसे किया न्यूजीलैंड ने गोल

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे दिन का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम चिली के बीच खेला गया। वह न्यूजीलैंड की अनुभवी टीम के सामने चिली की टीम नहीं टिक पाई।

न्यूजीलैंड की टीम ने चिली को 3-1 से हरा दिया। वहीं चिली के कंटार्डो ने चिली के लिए हॉकी विश्व कप के इतिहास का पहला गोल करने में सफलता पाई। चिली की टीम को 4 पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन खिलाड़ी इसे गोल में नहीं बदल पाए। खेल का टाइम खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड की टीम ने चिली के खिलाफ शुरू से ही अटैकिंग रूख अपनाया और पहले ही क्वार्टर में दो गोल दागकर 2-0 से बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल 9वें मिनट में लेन सैम ने किया।

18वें मिनट में हीहा सैम ने अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। हाफ टाइम तक न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से आगे हो गई। वर्ल्ड कप में यह चिली का पहला गोल रहा। मुकाबला 3-1 तक पहुंच गया।

Check Also

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की दौड़ में श्रीजेश-हरमन, सविता पूनिया भी जीत सकती हैं कई अवॉर्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और भारतीय महिला हॉकी टीम …