भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा समय है और हमें देश के विकास में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।पीएम मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कहा कि हमें सीमावर्ती इलाकों के गांवों से ज्यादा जुड़ना चाहिए और उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहिए और वहां हमारी गतिविधियां बढ़नी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी न करें। कई के बयान अमर्यादित होते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी जाति-संप्रदाय के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए।  हमें इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *