मेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने  कहा कि वह नई संसद में अध्यक्ष पद पर नहीं होंगी.मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी की जीत से डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत खत्म हो गया है.

नैंसी पेलोसी 1987 में पहली बार कांग्रेस के लिए चुनी गईं.  पहली बार 2007 में स्पीकर बनीं. पेलोसी अमेरिका की कद्दावर लीडर मानी जाती हैं.  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद दूसरे नंबर की नेता मानी जाती हैं

इसी साल उन्होंने ताइवान की यात्रा कर सबकों चौंका दिया था. चीन की तमाम धमकियों के बाद उन्होंने ताइवान की यात्रा की थी.  आगे का निर्णय उनके बुजुर्ग पति के कंडीशन पर निर्भर करेगा. बता दें कि पिछले महीने सैन फ्रांसिस्को में पेलोसी के पति पॉल पर उनके घर में हमला हुआ था.

अमेरिका में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने  435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में मामूली बढ़त के साथ बहुमत हासिल कर लिया. इस बदलाव के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाकी बचे दो साल के कार्यकाल में उनकी योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़चनें आने की आशंका है.

रिपब्लिकन पार्टी ने एक दिन पहले ही केविन मैक्कार्थी को सदन में अपना नेता चुना था। मैक्कार्थी डेमोक्रेटिक पार्टी की नैंसी पेलोसी की जगह प्रतिनिधि सभा के नए अध्यक्ष बन सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *