भारत की शीर्ष ट्रिपल जंप खिलाड़ी ऐश्वर्या बाबू को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है।

पच्चीस साल की ऐश्वर्या को धाविका एस धनलक्ष्मी के साथ 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि ये स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए थे, जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल था।

ऐश्वर्या पिछले साल 13 और 14 जून को चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान ओस्टेरिन के लिए पॉजिटिव पाई गई थी जो एक सिलेक्टिव एंड्रोजेन रिसेप्टर मोडुलेटर (एसआरएएम) है।

नाडा ने कहा है कि ऐश्वर्या ने ‘एनाबॉलिक स्टेरॉयड’ का इस्तेमाल किया जो वाडा की 2022 की प्रतिबंधित सूची में शामिल है। एजेंसी ने कहा कि खिलाड़ी ने इसके इस्तेमाल के लिए उपचार के लिए छूट नहीं ली थी।

ऐश्वर्या ने अपने जवाब में कहा था कि उन्होंने प्रदर्शन में सुधार के लिए कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया। इस खिलाड़ी ने कहा कि फरवरी 2021 में जिम में भार उठाते हुए उन्हें चोट लगी थी और उनका कंधा खिसक गया था। राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की जिससे उन्हें उसी स्थान (कंधे) पर दोबारा परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *