‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्तायानी की बबिता जी आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं, जिसकी वजह से वो चर्चाओं में आ जाती है।

 तारक मेहता शो में मुनमुन अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत ही चुकी हैं,  रियल लाइफ में भी वो अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती।

मुनमुन दत्ता  ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो ‘तबाही’  सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का ऑउटफिट पहन रखा है।

वीडियो में मुनमुन  का लुक बेहद ही कमाल का लग रहा है। उन्होंने ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी है जिसमें उनका हॉट अंदाज लोगों को मदहोश कर रहा है। उन्होंने एक दिन पहले इसी ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट भी करवाया था जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं।

जिसके बाद उन्हें अपनी सफाई भी देनी पड़ गई। हालांकि ये मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस के इस बरताव को लेकर उनकी आलोचना खूब हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *