मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री निकिता दत्ता से मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

वह बांद्रा की 14 नंबर सड़क पर रात करीब 7:45 बजे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और उनके सिर पर थपथपाया जिससे उनका ध्यान भटक गया। पहले तो निकिता को कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। जबतक उन्होंने खुद को संभाला और उनके पीछे भागने की कोशिश की तबतक वे बहुत दूर निकल चुके थे।

निकिता ने आगे कहा था, ‘मैंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कर दी। ये मैसेज मैं इसलिए लिख रही हूं ताकि मैं आप सभी को आगाह कर सकूं। मैं आशा करती हूं कि ऐसा किसी और के साथ ना हो. मेहनत से कमाए गए पैसों से लिए आपकी कीमती चीजें किसी और की गलती से दूर ना चली जाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *