त्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। मुलायम की क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ता जा रहा है। एडवांस सीआरआरपीटी सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी सेहत कोई खासा सुधार नहीं हुआ है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ने  उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि वह इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हैं.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत शिवपाल यादव व सपा के कई नेता व समर्थक वहां मौजूद हैं। मंगलवार को उन्हें सीसीयू से निकाल कर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद चौटाला को  मेदांता में भर्ती कराया गया था। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के हाल जानने के बाद कहा कि नेता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे जल्दी निरोग हो जाएं।

मुलायम सिंह को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ के कारण पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, यादव की तबियत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं।बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह का हालचाल जानने गए थे। तेजस्वी ने कहा उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार है। वह सीसीयू में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *