एक्ट्रेस मौनी राॅय अब मिसजे नांबियार बन गईं हैं। मौनी ने बीते महीने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। वहीं अब मौनी पति सूरज नांबियार संग हनीमून के लिए कश्मीर रवाना हो गई हैं। हाल ही में मौनी ने सूरज संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

लुक की बात करें तो मौनी बेज रंग के स्वेटर और ब्लैक लेगिंग में मौनी बेहद प्यारी लग रही हैं। मौनी काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं सूरज प्रिंटिड स्वैटर और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिख रहे हैं।

हनीमून की फर्स्ट फोटो में मौनी अपने पति को गले लगाए हुए रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की बाहों में लवी-डवी मोमेंट्स एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

मौनी के हनीमून फोटोज में बर्फ से ढकी पहाड़ियां, पेड़ और चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर एक्ट्रेस की तस्वीरों की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं ।मौनी और सूरज की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *