नागपुर में गुरुवार को भारत मुक्ति मोर्चा के मेंबर्स ने संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासतमें लिया है।

मोर्चा ने रैली की इजाजत मांगी थी, जो नहीं मिली। इसके बाद मोर्चा के मेंबर्स संघ का मुख्यालय घेरने के लिए रवाना हुए। तब पुलिस ने एक्शन लिया है।मोर्चे के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के घेराव का एलान किया था।

मोर्चा ने जब रैली की इजाजत मांगी थी, तब पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जाहिर की थी और मंजूरी नहीं दी थी। मोर्चा हाईकोर्ट गया और कहा कि रैली की जगह केवल सभा भी कर सकते हैं।  भीड़ संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट ने भी मोर्चा की याचिका निरस्त कर दी।

मोर्चे ने संघ मुख्यालय पर घेराव के लिए पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर हाईकोर्ट की भी शरण ली थी, लेकिन उसने भी आज आंदोलन की इजाजत नहीं दी थी। 6 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को नहीं। इन दोनों तारीख पर अनुमति नहीं दी जा सकती, जिस पर हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी हैं।

आज सुबह से ही भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर और संघ मुख्यालय के घेराव पर अड़े हुए थे। पहले पुलिस ने मोर्चा के कार्यकर्ताओ को समझाने की कोशिश की, लेकिन सैकड़ों कार्यकर्ता जिद पर अड़े रहे। नागपुर CP अमितेश कुमार नें बताया कि बेझनबाग मैदान पर भारत मुक्ति मोर्चा सभा करना चाहता था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने भी आयोजन को अनुमति नहीं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *