बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन का नाम बदलने पर बीजेपी पर निशाना साधा है. इसके अलावा देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, धर्मांतरण और नफरती भाषणों को लेकर बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

मायावती ने सोमवार को मोदी सरकार से पूछा कि क्या राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदलने से देश के करोड़ों लोगों की समस्याएं दूर हो जाएंगी. वरना आम जनता इसे भी सरकार द्वारा अपनी कमियों को छिपाने और विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास ही मानेगी.

कुछ मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की समस्त जनता जबरदस्त महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि के तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त है, जिनके निदान पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय धर्मान्तरण, नामान्तरण, बायकाट व नफरती भाषणों आदि के जरिए लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास घोर अनुचित व अति-दुःखद।यूपी की पूर्व सीएम ने कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर बाकी जनता जबरदस्त महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि के तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *