Saturday, May 4, 2024 at 11:50 PM

पेरिस के लेफ्ट बैंक में भीषण आग से हुआ बड़ा हादसा, 16 लोग घायल घटना की जांच जारी

फ्रांस की राजनधानी पेरिस के लेफ्ट बैंक में  भीषण आग गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आग की वजह से गुंबद पैंथियन स्मारक के ऊपर धुआं छा गया और इलाके की इमारतों से लोगों को निकालना पड़ा।

पुलिस ने यह जानकारी दी।  आग लगने से पहले बड़ा धमाका हुआ था। बताया जा रहा है कि विस्फोट के चलते इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं।

एरोनडिसमेंट के मेयर फ्लोरेंस बर्थआउट ने कहा कि घायलों में 4 हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट बेहद हिंसक था। वहीं, अकिल नाम के छात्र ने कहा कि वह विस्फोट से करीब 100 मीटर दूर एक इमारत में था।

पेरिस पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिफ्थ जिले की इमारत का आगे का हिस्सा ढह गया है। आपात सेवा के कर्मी यह पता लगा रहे हैं कि उसके अंदर कोई है या नहीं। विस्फोट ऐतिहासिक वाल डे ग्रेस सैन्य अस्पताल के पास हुआ है।  उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन उसे बुझाया नहीं जा सका है।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …