कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे अशोक गहलोत से राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का मोह भी नहीं छूट रहा है।  इस बीच खबर आ रही हैं की पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

इस बीच एक और नाम जिसकी चर्चा है, वह है पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का। दरअसल, कांग्रेस ने आज एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की।

उनके करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में राज्य पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जो चुनाव में मतदाता हैं. प्रत्येक उम्मीदवार को अपना नाम प्रस्तावित करने के लिए 10 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की आवश्यकता होती है.

इस बीच श्री आनंदपुर साहिब के सांसद के करीबी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वे भी चुनावी मैदान में दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि कोई भी चुनाव में भाग ले सकता है।

अशोक गहलोत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो घंटे तक मुलाकात की थी. जिसके बाद वह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए केरल के लिए रवाना हो गए.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *