उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. नौकायन के दौरान नाव पलटने से छह लोग डूब गए। जिनमें से दो का शव बरामद हो चुका है।

दो की तलाश अभी जारी है। मौके पर एनडीआरएफ और जल पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर रही है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।कुछ लोग नाव में सवार होकर वोटिंग कर रहे थे.

तभी पानी भरने की वजह से नाव पलट गई. नाव पलटने के बाद नाविकोंने नदी में छलांग लगाकर दो लोगों की जान बचा ली. जबकि चार लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है .

हादसा प्रभु घाट के सामने गंगा में बीचों-बीच हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार टुंडला से वाराणसी भ्रमण पर आए छह लोग नौकायन कर रहे थे। अचानक नाव में छेद हो गया और उसमें पानी भरने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते नाव अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *