महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ गई है। शरद पवार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि खबर आ रही है कि उन्हें 2 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पवार 4-5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी के शिविरों में हिस्सा लेंगे.साथ ही वरिष्ठ नेता शिर्डी में 4-5 नवंबर को होने वाले कैंप में शामिल होंगे। खास बात है कि 81 वर्षीय लगातार राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं।

पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा ली है.पदयात्री नांदेड़ के जरिए राज्य में यात्रा का आगाज करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का कहना है कि पवार ने यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

पटोले ने बताया था कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी निमंत्रण भेजा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उनकी बेटी एवं लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले सहित उनके परिजनों की सुरक्षा बरकरार रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *