Saturday, April 20, 2024 at 7:58 AM

Maharashtra Cabinet: शिंदे कैबिनेट में आज शामिल हुए 18 मंत्री, 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ. कुल 18 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई. भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है।

सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और फिर विजय कुमार गावित ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।

एकनाथ शिंदे गुट से ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

  • उदय सामंत
  • संदीपन भुमरे
  • दादा भुसे
  • गुलाबराव पाटिल
  • शंभुराज देसाई
  • संजय राठौड़
  • तानाजी सावंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर

शिंदे सरकार का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है. इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे.

शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट के विस्तार से पहले विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए सभी विधायक सह्याद्री गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं।

भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई हैमहाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 40 दिन तक सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही सरकार चलाते रहे.

 

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …