Saturday, July 27, 2024 at 8:02 AM

संसद भवन में गांधी-आंबेडकर की प्रतिमा का स्थान बदला, कांग्रेस बोली- दो राज्यों में हार का बदला ले रही BJP

नई दिल्ली:  कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। दरअसल, संसद भवन में भूनिर्माण कार्य के कारण महात्मा गांधी, बीआर आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज सहित अन्य मूर्तियों को स्थानांतरित कर दिया गया है। भूनिर्माण कार्य के कारण आदिवासी नेता बिरसा मुंडा और महाराणा प्रताप की मूर्तियों को भी हटाया गया है। सभी मूर्तियों को अब एक साथ पुराने संसद भवन और संसद पुस्तकालय के बीच एक लॉन में रखा गया है। कांग्रेस ने इस काम की आलोचना की है।

यह अपमानजनक है: रमेश
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एक्स पर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्तियों को ससंद भवन के उनके प्रमुख स्थानों से हटा दिया गया है। यह अपमानजनक है।

खेड़ा- क्या 400 जीतने पर भाजपा संविधान को बख्श देते
भाजपा की आलोचना करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चूंकि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने इस बार भाजपा को वोट नहीं दिया इसलिए संसद से शिवाजी महाराज और बाबा साहब की मूर्तियों को हटा दिया गया। गुजरात में भाजपा इस बार क्लीन स्वीप नहीं कर पाई इसलिए संसद से महात्मा गांधी की मूर्ति को हटा दिया गया। खेड़ा ने आगे कहा कि जरा सोचिए, एक बार अगर इन्हें इस बार 400 सीटें मिल गईं होती तो क्या यह (भाजपा) संविधान को बख्श देते।

Check Also

‘सब राजनीतिक ड्रामा..’ एमयूडीए में कथित घोटाले को लेकर BJP के धरने पर भड़के डिप्टी CM डीके शिवकुमार

कर्नाटक: कर्नाटक में मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा भूखंड आवंटित करने में कथित फर्जीवाड़े के …