Friday, April 19, 2024 at 4:44 PM

विटामिन सी युक्त नींबू आपको दिलाएगा चेहरे पर पड़े पिंपल्स, दाग, धब्बों से छुटकारा

मुंहासों की समस्या से अक्सर टीनएज युवक-युवतियां परेशान रहते हैं। कई बार ये समस्या 30 से ऊपर वालों में भी देखने को मिलती है। इसके लिए आप कई घेरलू उपचार करते होंगे, क्रीम लगाते होंगे पर हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो मुहांसों से आपको बहुत जल्द ही छुटकारा दिला देंगे।

सेहत को दुरुस्त रखने के साथ स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ग्रीन टी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर पड़े पिंपल्स, दाग, धब्बे, सूजन व रेडनेस दूर करने में मदद मिलती है। आप किसी फेसपैक में ग्रीन टी मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगा सकती है।

इसमें विटामिन सी अधिक होता है। नींबू को काटकर उसका रस एक छोटी कटोरी में नि‍चोड़ लें। इसमें थोड़ा नमक व शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने दें। फिर त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

इसके अलावा मुंहासों को हटाने के लिए आप ताजे नींबू का जूस भी पी सकते हैं।उसके बाद इसे पिंपल्स वाली जगह पर कुछ मिनटों तक रखें। ऐसा कुछ देर करने से पिंपल्स कम हो जाएंगे और स्किन में ठंडक का अहसास होगा।

शहद एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में यह पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। इसके लिए इसे डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। आप शहद और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगा सकती है। इसके अलावा आप किसी भी फेसपैक में शहद को मिलाकर इस्तेमाल कर सकती है।

Check Also

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को लगाएं गुड़ की खीर का भोग

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मांं कालरात्रि की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता …