उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका जताई गई है।  प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि नौ और दस नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है।सुबह के समय जरूर हल्की धुंध बनी रह सकती है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सुबह घनी धुंध छायी रही।  दोपहर बाद हल्की धूप से लोगों को राहत मिली। देहरादून का तापमान अधिकतम 29 और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। देहरादून में भी सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मसूरी में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *