बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कैटरीना कैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े फनी खुलासे किए हैं.उन्होंने हाल ही में अपनी खास दोस्त करिश्मा कोहली और मिनी माथुर के साथ वेलेंटाइन डे मनाया.

 ‘गेलेंटाइन्स डे’ नाम से रखा. इस दौरान कैटरीना ने एक गेम खेला जिसका नाम ‘नेवर हेव आई एवर रखा’. इस दौरान कैटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्होंने अपने पार्टनर के फोन में ताका झांकी की थी. इसका उन्हें अफसोस हुआ था.  उन्होंने ये भी बताया कि वे एक बार दिवाली पार्टी में रोई थीं.

कैटरीना कैफ से पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी के फोन में धोखे से ताका झांकी की है. वो उस समय ज्यादा समझदार नहीं थीं. ये कन्फेस करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने सिर्फ एक बार किया.

उन्हें इस बात का अफसोस हुआ था और उन्होंने फिर कभी किसी के साथ भी ऐसी गलती नहीं की. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर अब कोई उनके सामने भी फोन खोलकर रख दे तो भी वे कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *