बॉलिवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.ओपनिंग डे पर मूवी ने 14 करोड़ का कलेक्शन किया था.अब तक फिल्म ने 84 करोड़ का कलेक्शन किया.

इसी के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ भूल भुलैया के आगे हफ्ते भर भी नहीं टिक पाई. फिल्म की सक्सेस के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन काशी बाबा विश्वनाथ धाम के दर पर दर्शन करने पहुंचे.

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के छह दिनों में ही फिल्म ने 80 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. तरण आर्दश ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन के बारे में भी बताया. उन्होंने लिखा, भूल भुलैया 2 का जादू जारी है… सप्ताह के दिनों में शानदार ट्रेंडिंग.

फिल्म के प्रमोशन के लिए इसके पहले कंगना रनौत ने अपनी पूरी स्टार कास्ट के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे. उनके साथ धाकड़ में विलेन का किरदार निभा रहे एक्टर अर्जुन रामपाल और एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *