कार्तिक आर्यन  ने भी खास अंदाज में भाई दूज का त्योहार मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही है। फोटोज में भाई-बहन का प्यार देखने को मिल रहा है।एक ऐसी ही पोस्ट आ रही है कार्तिक आर्यन और कृतिका की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कार्तिक आर्यन  ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक्टर ने दो फोटो शेयर की है।फोटो में आप देख सकते हैं कृतिका ने अपने हाथ में थाली पकड़ रखी है और कार्तिक उनके सामने सोफे पर बैठे हुए हैं। फोटोज़ में दिख रहा है कि कार्तिक कृतिका के पैर छू रहे हैं इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नज़र आ रही है।

फोटो शेयर कार्तिक ने बहन के लिए प्यारा से कैप्शन भी लिखा है। पहली फोटो में आप देख सकते है कि कार्तिक आर्यन बहन कृतिका के पैर छू रहे हैं और उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं, साथ ही कैमरे की तरफ देखकर फोटो वा रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में कृतिका भाई कार्तिक आर्यन को तिलक लगा रही हैं और उन्होंने हाथ में आरती की थाली ले रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *