कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य सरकार का बजट पेश करते हुए चुनावी साल में किसानों को लुभाने के लिए कई घोषणाएं कीं।उन्होंने किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त अल्पकालिक ऋण की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की।  वृद्धि अगले वित्त वर्ष से लागू होगी। बोम्मई के पास वित्त विभाग भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”इस साल 30 लाख से ज्यादा किसानों को 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जाएगा।”
बोम्मई ने कहा कि सरकार ने ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ धारकों को एक नई योजना ‘भू श्री’ के तहत वर्ष 2023-24 में 10,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को जरूरत के समय बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में सुविधा होगी।मुख्यमंत्री ने बजट में ‘श्रम शक्ति’ योजना की भी घोषणा की है, जिसके तहत भूमिहीन महिला खेतिहर मजदूरों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के जरिए हर महीने 500 रुपये प्रति व्यक्ति की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *