करीना कपूर अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखती है जिसके चलते वे अक्सर अपना वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर की ट्रेनर ने मुंबई वाले घर के अंदर से एक्ट्रेस का व्यायाम और योगा सेशन का एक वीडियो शेयर किया है।

क्लिप में करीना ने ब्लैक टॉप, ग्रे पैंट और व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं। क्लिप में, करीना को योग करते हुए भी देखा गया। वीडियो का एंड करीना के मेडिटेशन के साथ हुआ।

वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, “@kareenakapoorkhan और @diljitdosanjh के साथ सैटरडे बर्न (फायर इमोजी)।” बैकग्राउंड में सिंगर दिलजीत दोसांझ का गाना बॉर्न टू शाइन बज रहा था। फैंस ने करीना के डेडिकेशन की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘क्वीन #दक्रू के लिए तैयार हो रही हैं।’

करीना की लिस्ट में हंसल मेहता की अगली और सुजॉय घोष की जापानी उपन्यास द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का रूपांतरण शामिल है। करीना को आखिरी बार आमिर खान अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *