सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ तमाम बॉलीवुड सितारे भी बधाई दे रहे हैं. शाहरुख की दोस्त फराह खान ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई देते हुए जहां दिल खोलकर तारीफ की तो करण जौहर भी एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर ‘करण अर्जुन’ फिल्म के सेट पर मुलाकात के दिनों की यादें ताजा की.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया..साथ ही लिखा- “फिल्म करण अर्जुन थी.. सेट फिल्मसिटी में था.. मेरे पिता के साथ मैं एक प्रोफेशनल मीटिंग के लिए पहुंचा था। मुझे फिल्म सितारों के बारे में कई आशंकाएं थीं। तो मैं इस नए सफल स्टार के बारे में सोच रहा था, जिसने अपनी पहली फिल्म के साथ ही धमाका कर दिया था। वो अपने कॉस्ट्यूम में आया और आते ही मेरे पिता को जोर से झप्पी दी। उसकी आंखों में सच्चाई झलक रही थी। फिर उसने मेरा हाथ हिलाया और मेरे करियर के बारे में कई सवाल पूछे। मैंने कुछ खिचड़ी जैसा जवाब दिया, क्योंकि उस वक्त मेरा कोई करियर नहीं था। लेकिन उन्होंने मेरी बात इतने ध्यान से सुनी कि मुझे लगा उस समय जब मैंने दा विंची कोड को क्रैक कर लिया.. यह 29 साल पहले की बात है..”

करण जौहर ने शाहरुख खान के बर्थडे के  दोनों सेलेब्स के बीच की बॉन्डिंग को बताने के लिए काफी है. खूबसूरत नोट लिख फिल्ममेकर ने बताया है कि शाहरुख को करण न सिर्फ अपना भाई मानते हैं, बल्कि उनसे प्रेरणा भी लेते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *