विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश दुनिया में काफी प्रभाव जमाया है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म को देखकर लोग काफी हैरान हैं ।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आमिर खान, कंगना रनौत से लेकर वरुण धवन जैसे स्टार्स अब तक अनुपम खेर की फिल्म की सराहना कर चुके हैं। वहीं अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी द कश्मीर फाइल्स की तारीफ में अपनी जुबान खोली है।

करण जौहर ने यूट्यूब चैनल गलाटा प्लस से बात करते हुए कहा, ”द कश्मीर फाइल्स का बजट उतना नहीं है जो दूसरी बहुत सी फिल्मों का है। लेकिन ये शायद भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कॉस्ट-टू-प्रॉफिट हिट होने वाली है। मैंने बॉक्स ऑफिस इंडिया पर पढ़ा, उन्होंने कहा कि 1975 में आई ‘जय संतोषी मां’ के बाद ऐसा आंदोलन नहीं हुआ है।”

बता दें, विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म में कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाया गया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे स्टार्स अहम भूमिका में नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *