कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे है।फिल्म में सतीश जगजीवन राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।

लुक में आप देख सकते हैं कि, इस पोस्टर वो खादी की टोपी और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनका मेकअप भी इस तरह से किया गया है जिसे देखकर कह सकते हैं कि वो एकदम जगजीवन राम की तरह ही लग रहे हैं।

फिल्म से सतीश कौशिक के किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, “प्रतिभा के पॉवरहाउस सतीश कौशिक को इमरजेंसी में जगजीवन राम के रूप में पेश करते हुए, जिन्हें बाबूजी के नाम से जाना जाता है, वे भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक थे।”

कंगना रनौत  ‘इमरजेंसी’ में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में देखी जाएंगी। वहीं श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई के कैरेक्टर में होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *