कंगना रनौत  की एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई है. इस फिल्म ने पहले दिन महज 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी बुरा बिजनेस किया था।

रिलीज के लगभग दो हफ्ते बाद, कंगना ने बॉक्स ऑफिस पर असफलता के बाद खुद का बचाव करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया।कुछ दिनों बाद हालत ऐसी हो गई है कि सिनेमाघरों में फिल्म के शो कैंसल होने लगे.

अब कंगना रनौत और मेकर्स पर एक और मुसीबत आ गई है. ‘धाकड़’ के फ्लॉप होने पर इसके ओटीटी और सेटेलाइट राइट्स कोई भी खरीद नहीं आ रहा है.इस दौरान कंगना रनौत ने धाकड़ के खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात की है। कंगना ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्हें ‘भारत की बॉक्स ऑफिस क्वीन’ कहा गया।

मालूम हो कि फिल्म ‘धाकड़’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं.  सुपरस्टार एक्ट्रेस कंगना रनौत इस वक्त अपने अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है और ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना रनौत आने वाले समय में धमाका करेंगी इतना तय है।  कंगना रनौत  और बाकी सितारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई. एक बात ये भी है कि मेकर्स ने ‘धाकड़’ को कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के साथ रिलीज करने का फैसला किया जिससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *