हरिद्वार शहर की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिस्मफरोशी के लिए लाई गई पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों को मुक्त कराते ज्वालापुर पुलिस ने दो दलाल एवं तीन ग्राहक दबोच लिए।बंगलादेशी तीन युवतियों को छुड़ाया। जबकि दो दलाल और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने फ्लैट से दो दलालों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से देह व्यापार के धंधे में धकेली गई बंगाल की तीन महिलाओं को छुड़ाया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा। जहां से तीन युवतियों को आजाद कराया गया।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि अनुज एक स्थानीय शिक्षण संस्थान में छात्र है जबकि योगेश की हरकी पैड़ी के पास दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में चूड़ी माला की दुकान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *