मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलने की जिद पर अड़ा एक युवक लखनऊ में पेड़ पर चढ़ गया। गौतमपल्‍ली थाने के ठीक बगल में पेड़ पर चढ़े युवक को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

पुलिसकर्मी उसे समझाबुझाकर किसी तरह नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने किसी तरह इस युवक को पेड़ से नीचे उतरने के लिए राजी कर लिया। युवक के पेड़ से उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

इन कागजों में कल्‍लू ने सीएम योगी से मिलने की मांग की थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाते हुए आश्‍वासन दिया कि उसकी समस्‍याओं का समाधान कराया जाएगा लेकिन कल्‍लू करीब दो घंटे तक  नीचे आने को राजी  नहीं हुआ।

पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम कल्‍लू है और वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।  गौतमपल्‍ली थाने के पास स्थित पीपल के एक पेड़ पर कल्‍लू युवक चढ़ गया। उसके मुताबिक वह लखनऊ सीएम योगी से मिलने के इरादे से आया था।

इन कागजों पर लिखा था, ‘मैं यहां योगी जी के दर्शन करने आया हूं। जब तक योगी अपने कीमती समय में से मुझ गरीब से मिलने के लिए 10 मिनट क समय नहीं निकाल लेते तब तक भूखा रहकर भगवान भोलेनाथ का जाप करता रहूंगा। नीचे नहीं आऊंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *