झारखंड में कोरोना के मामले कम होने के साथ-साथ आम जनजीवन भी पूर्ण रूप से सामन्य होने की राह पर है. खेल आयोजन भी अब सक्रिय रूप से हो रहे हैं. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं.

चेन्नई में आयोजित होने वाली मास्टर एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड भी हिस्सा लेगा. इसके लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें 45 सदस्य हैं.

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 अप्रैल से 1 मई 2022 तक राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से इसकी तैयारी भी की जा रही है.

झारखंड टीम के मेंबर: झारखंड से पीसी देवगन, वीरेंद्र प्रसाद साहू, दशरथ महतो, विजय सिंह, रंजीत मुंडा, लक्ष्मण राम, रंजीत उरांव, राजेंद्र महतो, त्रिलोचन, संजय चक्रवर्ती, रामदेव राम, संजय राय, वकील कुमार, हरिओम कुमार, अशोक कुमार सिंह, अशोक महतो, जवाहर झा, सुखराम, परमहंस यादव, सुरेंद्र बारी, रंजन भगत, परमहंस यादव, मिस मेरी, प्रतिभा कुमारी, संगीता लकड़ा, रानी गोस्वामी, निर्मला कुमारी, मनीषा भगत, सुजाता भगत, शारदा प्रधान जैसे कुल 45 खिलाड़ियों का दल इस टूर्नामेंट की हिस्सा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *