कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई में खेले आईपीएल मैच से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम पर आउट होने के बाद अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि बीती रात खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात रन से हराया।

वहीं, राजस्थान के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। अय्यर के अलावा एरोन फिंच ने 28 गेंदों पर 58 रन बनाए। इस मैच में अय्यर और फिंच ने सधी हुई पारी खेलते हुए 106 रन एकसाथ जोड़े। अय्यर के आउट होने के बाद उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था।  वीडियो को देखने से यह पता चल रहा है कि अय्यर बैटिंग ऑर्डर से खुश नहीं हैं।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच की बात करें तो जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों पर 103 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चक्के और पांच चक्के जड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *