जावेद अख्तर  अपने बयानों के चलते चर्चा में बने हुए हैं. वो मशहूर गीतकार और शायर के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर हैं.उन्होंने पाकिस्तान के लाहौर में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित ‘फैज फेस्टिवल’ में शिरकत की.

अपने बयानों को लेकर वो पाकिस्तानी सितारों के निशाने पर आ गए. पर्सनल लाइफ की तो क्या आप जानते हैं कि जावेद अख्तर एक एलकोहलिक थे. लेकिन, उनकी ये लत कैसे छूटी चलिए आपको बताते हैं.

एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने बताया था कि उन्हें शराब पीने की लत थी. वो बहुत ज्यादा शराब पीते थे. उन्होंने इस बात को माना था कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था.

उनका करियर और उनके रिश्ते शराब की वजह से खत्म होने की कगार पर आ गए थे. उन्होंने कहा था कि मैंने 19 साल की उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था. ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जब मैं बॉम्बे आया तो मैंने दोस्तों के साथ पीना शुरू किया और बाद में ये आदत बन गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *