Thursday, March 23, 2023 at 4:29 AM

इसरो ने ‘चंद्रयान-3’ के ‘लैंडर’ का किया सफलतापूर्वक परीक्षण, चंद्रमा की संरचना को समझना हैं लक्ष्य

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  ‘चंद्रयान-3’ के ‘लैंडर’ का एक प्रमुख परीक्षण ‘इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेरेंस/इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी’ (ईएमआई/ईएमसी) सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।

इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता और अपेक्षित विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उनकी अनुकूलता सुनिश्चित करने के वास्ते उपग्रह अभियान के लिए ईएमआई/ईएमसी परीक्षण किया जाता है।

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर के ईएमआई/ईएमसी परीक्षण के दौरान यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा है। इसने कहा कि प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 के जरिये चंद्रमा की सतह पर रोवर उतारने का भारत का पहला प्रयास उस समय विफल हो गया था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।चंद्रयान-3 के जून में प्रक्षेपित होने की संभावना है। इसकी तैयारियों में इसरो जुटा हुआ है और लगातार परीक्षण कर रहा है।

Check Also

कांग्रेस ने मेहुल चोकसी कांड पर सरकार को घेरा कहा -“पहले लूटो और फिर बिन सजा छूटो”

कांग्रेस ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के ‘रेड नोटिस’ से हटाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *