आईपीएल 2023 में ,  गुजरात टाइटन्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स  के मैच ने ईशांत शर्मा को फिर चर्चा में ला दिया गया है. ईशांत ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ कमाल का आखिरी ओवर फेंका और हार्दिक पंड्या और राहुल तेवतिया जैसे आक्रामक बल्‍लेबाजों को जीत के लिए जरूरी 12 रन नहीं बनाने दिए.
ईशांत की गेंदबाजी ही थी, जिसने लगभग हारे हुए मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की 5 रन की जीत की पटकथा लिखी. वे जब आखिरी ओवर फेंकने आए, तब गुजरात टाइटन्स का स्‍कोर 5 विकेट खोकर 119 रन था. कप्‍तान पंड्या और राहुल तेवतिया क्रीज पर थे. गुजरात की जीत तय मानी जा रही थी.
ईशांत ने इस ओवर में तेवतिया को आउट भी किया.ईशांत शर्मा के इस परफॉर्मेंस पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं.  दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ईशांत का फोटो इस कैप्‍शन के साथ ट्वीट किया है- When the whole Delhi . इस पर फैंस ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के इस ‘लंबू’ प्‍लेयर की तारीफ करते हुए इसे वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह देने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *