मेटा यानी फेसबुक की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं.मेटा के यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट आयी है. सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कहा कि भारत में उसके प्रमुख अजीत मोहन ने पद से इस्तीफा दे दिया है.

एक बयान में कहा गया, ‘‘अजीत ने कंपनी के बाहर एक अन्य अवसर के लिए मेटा में अपनी भूमिका को छोड़ने का फैसला किया है.’ उपाध्यक्ष निकोला मेंडेलसन ने बयान में कहा, ‘‘उन्होंने पिछले चार वर्षों में भारत में हमारे संचालन को आकार देने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ताकि करोड़ों भारतीय व्यवसायों, भागीदारों और लोगों की सेवा की जा सके.’ सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने गुरुवार को कहा कि भारत में कंपनी के प्रमुख अजीत मोहन ने पद से इस्तीफा दे दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि अजीत मोहन स्नैप इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. बता दें, यह मेटा (फेसबुक) की प्रतिद्वंदी कंपनी है, और तेजी से इसके यूजर्स की संख्या बढ़ रही है.अजित मोहन जनवरी, 2019 में हॉटस्टार से मेटा में शामिल हुए थे, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *