भारत अपने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समुद्री निगरानी विमान डोर्नियर 228 श्रीलंका को दो साल के लिए मुफ्त में सौंपेगा।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भाग लेंगे। भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले के साथ श्रीलंकाई नौसेना को समुद्री निगरानी विमान सौंपेंगे।

विमान भारत और श्रीलंका के बीच 9 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली में हुई बातचीत की अगली कड़ी के रूप में आता है, जब श्रीलंका सरकार ने भारत से दो डोर्नियर टोही विमान प्राप्त करने की संभावना मांगी थी।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि भारत और श्रीलंका के बीच नयी दिल्ली में 2018 में हुए रक्षा संवाद के दौरान श्रीलंका ने अपनी समुद्री निगरानी क्षमताएं बढ़ाने के लिए भारत से दो डोर्नियर टोही विमान हासिल करने की संभावनाओं पर बातचीत की थी।

समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले मौजूद रहेंगे, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने पुष्टि की।श्रीलंकाई वायु सेना के प्रवक्ता कैप्टन दुशन विजयसिंघे ने बताया कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *