अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई।  एक बंदूकधारी ने इंडियाना प्रांत के ग्रीनवुड के मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी की। इंडियाना के मेयर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी हुई है जिसमें तीन लोग मारे गए हैं।

इंडियाना पुलिस के अनुसार राइफल लेकर आए हमलावर ने मॉल के फूड कोर्ट में लोगों को निशाना बनाया। इससे पहले की वह और ज्यादा लोगों की हत्या करता, वहां मौजूद एक नागरिक ने उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रीनवुड के मेयर मार्क डब्ल्यू मेयर्स ने चार मृतकों में हमलावर भी शामिल है।

ह्यूस्टन के एक अपार्टमेंट परिसर में कहासुनी के दौरान गोलीबारी में चार लोग मारे गए हैं। ‘द हैरिस काउंटी’ के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां चार पुरुष मिले, जिन्हें गोली मारी गई थी।

उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हुई।अमेरिका में लगातार होने वाली गोलीबारी में निर्दोष नागरिकों की हत्या की बढ़ती घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडन कई बार चिंता जता चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *