संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी की खबर आ रही है. ये गोलीबारी एक कंसर्ट के नजदीक की गई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना वाशिंगटन डीसी में जुनेटीन्थ म्यूजिक कन्सर्ट के आयोजन के समय हुई.

जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई है. वीडियो फुटेज में घटनास्थल पर अराजकता का माहौल दिखाई दे रहा है. पुलिस ने बताया कि 14वीं और यू स्ट्रीट के इलाके में एक गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस उसके लिए जवाबी कार्रवाई कर रही है. इस घटना में में एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई है.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने ट्विटर पर लिखा, ‘यू स्ट्रीट पर शूटिंग के दौरान एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को गोली लगी है. अधिकारियों को सड़क पर पड़े कई लोगों की मदद करते हुए दिखाया गया है.’

2 अन्य नागरिक और 1 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जिनकी हालत में सुधार हो रहा है. डीसी पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा, तीसरी स्ट्रीट के 4400 ब्लॉक में शूटिंग की सूचना मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *