उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं. CM योगी मलिन बस्ती में मनीराम के घर खाना खाएंगे. इसके बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे.

यहां के एक मलिन बस्ती में मनीराम के घर पहुंचे जहां उन्होंने खाना खाया. खाना खाने के बाद मनीराम के पूरे परिवार ने योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो भी खिंचवाई.

हनुमानगढ़ी जाएंगे जहां दर्शन-पूजन के बाद वे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, योगी आदित्यनात सुबह 11:05 रामकथा हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजकर 10 मिनट पर हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे. यहां से वे 11 बजकर 25 मिनट पर रामलला के दरबार में पहुंचेंगे.

मनीराम की पत्नी बसंती ने कहा कि आज खाने में दाल-चावल, लौकी की सब्जी, रोटी, रायता, सलाद बनाया था. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हमारा पूरा परिवार खाना खाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *