मलाइका अरोड़ा का शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ इन दिनों चर्चाओं में है। हर दिन खुद एक्ट्रेस चौकाने वाले खुलासे कर रहीं हैं। इस शो के जरिए मलाइका सभी को अपनी पर्सनल लाइफ की झलक देने वाली हैं।

आपको बता दें कि शो की शुरुआत मलाइका अरोड़ा के बिकिनी अवतार से हुई। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने फैसला किया कि अब वो और खुलकर जिएंगी।’ जी दरअसल शो में अरहान खान, करीना कपूर खान, मलाइका की मां जॉय्स पॉलिकार्प और अर्जुन कपूर ने मलाइका के बारे में बात की।

इस दौरान अरहान ने मां को शो के लिए बधाई देते हुए प्यारा वीडियो भी शेयर किया, जिसे शो पर दिखाया गया।   फराह को मलाइका ने अपने कार एक्सीडेंट के बारे में बताया।

मलाइका अरोड़ा कहती हैं, ‘वो एक स्टेशनेरी कार थी। एक लोगों से भरी बस से हमारी टक्कर हुई थी। बस वाले ने संतुलन खो दिया था और वो हमसे आकर टकराया। मुझे सही में लगा था कि मैं टूट-फूट गई हूं। मेरे सिर में चोट आई थी। मेरी आंखों में कांच के छोटे-छोटे टुकड़े चले गए थे। खून चला गया था। मुझे दिखाई नहीं दे रहा था। मुझे कुछ घंटों के लिए दिखना बंद हो गया था। मुझे सही में लगा था कि अब तो मैं गई, मैं अपने बेटे को दोबारा कभी नहीं देख पाऊंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *