टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 12 सितंबर को सूर्या नदी के पुल से टकरा गई  थी।महाराष्ट्र की कासा पुलिस ने दुर्घटना के दौरान गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले के खिलाफ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

घटना में साइरस मिस्त्री की मौके पर मौत  हो गई थी। उस समय से पुलिस और मर्सिडीज कंपनी द्वारा हादसे की बारीकी से जांच-पड़ताल चल रही थी। डेरियस पंडोले का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पालघर एसपी बालासाहेब पाटिल ने इसकी पुष्टि की है।

डेरियस पंडोले ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता कार को थर्ड लेन में चला रही थी और दूसरी लेन में नहीं जा सकी थी। साइरस मिस्त्री को मारने वाली दुर्घटना के बाद दो महीने चली जांच-पड़ताल के बाद पालघर पुलिस ने उनकी मौत की वजह का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में डॉ. अनाहिता पंडोले के पति का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अचानक लेन बदलने के कारण यह हादसा हुआ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *