रणवीर सिंह  और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थेइससे पहले दोनों ने लगभग 6 साल तक डेटिंग की थी. ये कपल अपने प्यार से हर तरफ रोमांस फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. लेकिन क्या आप जानते हैं एक अवॉर्ड शो में दीपिका पादुकोण  ने किसी दूसरे एक्टर का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया था और वो भी रणवीर के सामने.

फिर दीपिका करण जौहर से कहती हैं- ‘अगले कुछ मिनटों के लिए ये सिर्फ मेरा हैं.’ इसके बाद वो अपने घुटनों के बल बैठ जाती हैं. वहीं, फवाद भी दीपिका को रिझाने के लिए घुटनों के बल बैछ जाते हैं. वीडियो में दर्शकों के बीच बैठे रणवीर सिंह भी इस पल का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. अब ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसके बाद उन्होंने कपूर एंड संस और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया. हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद की वजह से अब पाकिस्तानी एक्टर पर बैन लगा दिया गया है.

खैर, साल 2016 में फवाद खान ने दीपिका पादुकोण के साथ स्टेज शेयर करते हुए अपने रोमांटिक अंदाज से मस्तानी का दिल जीत लिया. फवाद ने दीपिका के लिए स्टेज पर ‘रूप तेरा मस्ताना’ गाना गाया. इसके बाद दीपिका भी शर्माते हुए अपना दिल हार जाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *