पीएमएल-एन ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो  क्लिप साझा किया था, जिसमें दावा किया गया था कि इमरान , बुशरा और फराह ने पीटीआई के कार्यकाल में अरबों कमाए हैं।अब हाल ही में इमरान खान की पार्टी के सोशल मीडिया विंग को कुछ राजनीतिक मुद्दों को गर्म रखने का निर्देश देते हुए सुना जा सकता है.

ऑडियो क्लिप में बातचीत की शुरुआत बुशरा बीवी से होती है। वह डॉ. खालिद से पूछती हैं कि पीटीआई का सोशल मीडिया विंग अचानक इतना निष्क्रिय क्यों हो गया? इसके बाद वह इमरान खान के खिलाफ ‘विदेशी साजिशों’ को लेकर पार्टी के असंतुष्टों के खिलाफ माहौल बनाने का निर्देश देती हैं। बुशरा कहती हैं, वे मेरे और फराह के बारे में बहुत बातें करेंगे। आपको इसे देशद्रोह से जोड़ना होगा।’

ये ऑडियो ऐसे समय पर लीक हुआ जब इमरान खान इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में महंगाई, राजनीतिक अस्थिरता, बिजली संकट और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एक रैली को संबोधित कर रहे थे.आपको यह मुद्दा जिंदा रखते हुए लगातार चर्चित करना होगा। बुशरा बीबी ने कथित तौर पर कहा कि ‘वे मेरे और फराह के बारे में बहुत बातें करेंगे. आपको इसे देशद्रोह से भी जोड़ना होगा.’ ऑडियो में बुशरा बीबी कहती हैं कि पार्टी के सोशल मीडिया को सरकार के रूस से तेल नहीं खरीदने का मुद्दा उठाना होगा.यह ध्यान रखना होगा कि ये मुद्दे खत्म न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *