एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। इन दिनों एक्ट्रेस बीमार है और अस्पताल में एडमिट है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस चिंता में आ गए हैं।

इलियाना अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।  साथ इलियाना ने लिखा है- ‘एक दिन कितना कुछ बदल सकता है…कुछ प्यारे डॉक्टर और आईवी फ्लूइड्स के तीन बैग!’एक और तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- ‘जो लोग मेरी हेल्थ के बारे में जानने के लिए मुझे मैसेज कर रहे हैं।

उनका बहुत-बुहत थैंक्यू, मैं इस प्यार को पाकर काफी लकी फील कर रही हूं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। टाइम रहते मुझे सही और बेहतर मेडिकल केयर मिल गई है।’

इलियाना डिक्रूज ने 2017 में खुलासा किया था कि वह बॉडी डिस्मॉर्फिक ऑर्डर से पीड़ित रह चुकी हैं। उन्हें सुसाइड करने के ख्याल आते थे। यह वह समस्या होती है, जिसमें रोगी अपने शरीर में कमियां ढूंढता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *