सामग्री :
गोलगप्पे- आवश्यकतानुसार
उबले आलू- 2

चाट मसाला पाउडर- 1 चम्मच
नीबू का रस- 1 चम्मच
बारीक कटा प्याज- 2

दही- 1/2 कप
काला नमक- स्वादानुसार
चीनी- 1 चम्मच

विधि :
एक बाउल में आलू का छिलका छीलकर मैश करें। उसमें चाट मसाला और नीबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। एक दूसरे बाउल में दही, काला नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। सर्विंग प्लेट में पानी पूरी रखें और एक-एक करके सारी पानी पूरी के बीच में छेद करें। उसमें थोड़ा-थोड़ा आलू वाला मिश्रण डालें। ऊपर से थोड़ा-थोड़ा प्याज, दही, दोनों चटनियां, सेव, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालें। तुरंत सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *