कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और स‍िद्धांत चतुर्वेदी की हॉरर कॉमेडी फिल्‍म ‘फोनबूथ’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस हॉरर फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.इस फिल्म में कटरीना भूतनी बनी हैं। साथ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी हैं, जो भूत बस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। तीनों कलाकार अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

इन सबके बीच, कटरीना कैफ के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने यह फिल्म देख ली है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी।ट्रेलर में पहली बार कैटरीना भूत के किरदार में देखी गईं. अब ट्रेलर रिलीज के बाद कैटरीना ने बताया है कि ‘फोनबूथ’ का ट्रेलर देखने के बाद उनके पति विक्की कौशल  का पहला रिएक्शन कैसा था.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर इवेंट के दौरान कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के रिएक्शन का खुलासा किया और बताया कि उन्हें ‘फोनबूथ’ का ट्रेलर काफी पसंद आया. रिपोर्ट के अनुसार, कैट ने कहा,’विक्की को ट्रेलर मजेदार लगा. उन्होने जैसा रिएक्शन दिया है उससे हमें और भी ज्यादा हिम्मत और खुशी मिलती है.’इसके साथ ही अभिनेता ने एक भूत, फनी और हार्ट का इमोजी लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *