बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में शनिवार को काशीपुर में एक विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन दिया।

ध्वज यात्रा में शहर के तमाम राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया। ध्वज यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर रात हरिद्वार आचार्य बालकृष्ण के कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।  अपने यहां 13 से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञ का हरिद्वार के संत समाज को निमंत्रण देने आए थे।सुबह हरिद्वार दिव्य मंदिर आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह आचार्य बालकृष्ण के साथ ब्यासी चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *