टवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से रकम तय की थी और उन्हें बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में लेकर पहुंचा था।

एसआईटी ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और चेक बरामद किए हैं।  देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले की जांच करते हुए गुरुवार को आरोपी रिटायर शिक्षक अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर को गिरफ्तार किया गया था। उसने दोनों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *