इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं।सबा और ऋतिक का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।दोनों के बीच के उम्र के अंतर पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं। ऋतिक और सबा को मुंबई एयरपोर्ट पर आधी रात स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल अपने कैजुअल लुक में नजर आए।

जहां अभिनेता ने ब्लैक कलर का टीशर्ट, स्टाइलिश ग्रे कलर की हुडी और हल्के भूरे रंग के ट्राउजर पहने दिखे। वहीं उनकी लेडीलव ने व्हाइट टी शर्ट के साथ लैवेंडर कलर का पैंट पहना था।

हाल ही में सबा और ऋतिक विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। एक बार फिर हाथों में हाथ डाले इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स के बीच की नजदीकियां देख इनके फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन वहीं कुछ नेटिजन्स ने इनकी एज-शेमिंग कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *