सर्दी हो या गर्मी, छींकना हमारे लिए बहुत नॉर्मल बात होती है। कई बार हम जुकाम की समस्या से ग्रस्त नहीं होते हैं, तब भी हमें छींक आ जाती है। किसी व्यक्ति को ज्यादा छींक आए तब यह समस्या की बात हो सकती है। छींकना आपके शरीर के विजिबल, माइक्रोस्कोपिक एलर्जी, वायरस से छुटकारा पाने का बहुत ही बेहतरीन और प्रकृति द्वारा निर्धारित सेफ तरीका है।

 नाक के अंदर डस्ट और पाउडर जैसी चीजें जाने की वजह से भी छींक आ जाती है। जब कोई पार्टिकल हमारे नाक के जरिये शरीर में घुसने की कोशिश करता है, तो इंसान को इरिटेशन और अनकंफर्टेबल महसूस होता है।

छींक से कैसे करें बचाव

– विटामिन सी का सेवन करें: NCBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन सी एक एंटीहिस्टामाइन है। यह कई खट्टे फलों और सब्जियों में पाया जाता है। जिन लोगों को लगातार छींक आती रहती है, उन्हें अपने आहार में विटामिन सी का सेवन जरूर करना चाहिए।

– कैमोमाइल चाय: बता दें कि कैमोमाइल चाय न केवल आपकी थकान दूर करती है बल्कि छींक को रोकने में भी मदद करती है। फ्लू के दौरान एक कप कैमोमाइल चाय बहुत लाभकारी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *